Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, सोनतलाई में शिविर कल

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत हरदा जिले में प्रत्येक शुक्रवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं, लोक सेवा गारंटी से संबंधित सेवाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। इसी क्रम में हरदा विकासखण्ड के ग्राम सोनतलाई में 14 अगस्त को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम सोनतलाई, बिछौलामाल, छिड़गांव, धनगांव, नीमगांव, सामरधा, उंवा, हनिफाबाद, कचबैड़ी, करनपुरा, पचौला, पांचातलाई, जामलीदमामी व नीलगड़ दमामी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके बाद टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम करताना में 21 अगस्त को शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें करताना, भंवरास, गोंदागांवकला, गुल्लास, रूंदलाय, सन्यासा, लछौरा, छीपानेर, नयागांव, तजपुरा, कुहीग्वाड़ी, गोंदागांवखुर्द व गाड़ामोड़कला के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में क्रमवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 8 जनवरी 2027 तक जिले के सभी निर्धारित क्षेत्रों में संचालित होगा। सिद्धार्थ जैन, कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जनहित की भावना के साथ संचालित करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply