Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

वंदे मातरम् गान के साथ तिरंगे को दी सलामी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जोनर एजुकेशन सिस्टम स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 600 बालक-बालिकाओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तिरंगे के समक्ष सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया तथा राष्ट्र ध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्कूल संचालक विपक गुर्जर, प्राचार्य अंकित गुर्जर एवं जिला खेल और युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने विद्यार्थियों को तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शाला व्यायाम शिक्षक भूपेंद्र सिंह तोमर, शिक्षक सुनीता राजपूत, अभिषेक संगुले, हर्षिता इंगले, हर्षिता जायसवाल, रीना उपरीत सहित बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

7 Views
What do you think?

Leave a Reply