Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-उद्यम संवाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय दल गठित
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत आमजन तक हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सिद्धार्थ जैन, कलेक्टर ने इस संबंध में जिला स्तरीय दल गठित कर अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। जिला स्तरीय दल में वनमंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी भोपाल, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, जिला परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा पशु चिकित्सा, लघु उद्योग निगम, आदिम जाति कल्याण, श्रम, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, अंत्यावसायी, उद्यानिकी, हस्तकरघा, खादी एवं ग्रामोद्योग, ऊर्जा, खनिज, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, रोजगार, मत्स्य तथा सीएससी केन्द्र से संबंधित अधिकारियों को भी दल में शामिल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय दल प्रत्येक शिविर के उद्यम संवाद कार्यक्रम में स्वयं अथवा क्षेत्रीय अधिकारियों के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ उपलब्ध कराएगा। साथ ही आमजन को रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में उपस्थित हितग्राहियों की लंबित स्वीकृतियों, सुविधाओं के प्रदाय एवं अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वरोजगार विभाग अपने-अपने हितग्राहियों को भी आमंत्रित करेंगे, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके। कलेक्टर ने आदेश को तत्काल प्रभावशील करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply