Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण  

1 min read
Anokhateer editorial default

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल परिसर हरदा में प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा। समारोह में सिद्धार्थ जैन, कलेक्टर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे तथा बधाई संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा परेड का आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply