जिला स्तरीय प्रतियोगिताएँ 23 से 27 जुलाई के बीच आयोजित होंगी। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा प्रतिभाओं से अधिक से अधिक संख्या में माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की है।
“नशा मुक्त युवा अभियान के तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन प्रारंभ






