Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

       मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद व स्कूल शिक्षा विभाग बैतूल, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम भोपाल के सहयोग से जिले में मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता- 2026 का आयोजन 7 अगस्त को दो चरणों में किया जाएगा।

       जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर व पर्यटन के विस्तृत क्षेत्र से छात्र, छात्राओं को परिचित कराना है। जिले में प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर एवं अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में होगा।

प्रतियोगिता में बैतूल जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक अध्ययनरत 3 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का दल भाग लेगा। पंजीयन का उत्तरदायित्व संस्था प्राचार्य का होगा। प्रत्येक दल मे तीन सदस्यों का होना अनिवार्य है। इसके लिए जिले के समस्त संकुल प्राचार्य व प्राचार्य सहित समस्त विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक विद्यालय का दल सम्मिलित कराए जाने निर्देशित किया गया है। प्रतियोगिता में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित है। वहीं 7 अगस्त को प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा, उसके पश्चात लिखित परीक्षा के माध्यम से चुने गए 6 विद्यालयों के दल के साथ ऑडियो विजुअल राउंड दोपहर 2 बजे से होगा।

 

 

7 Views
What do you think?

Leave a Reply