Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

इस्कॉन हरदा में भक्तिभाव के साथ मनाया आम महोत्सव

2 min read
Text Size:

-सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद का आनंद

अनोखा तीर, हरदा। खंडवा बायपास रोड स्थित इस्कॉन मंदिर हरदा में भगवान श्री राधा-कृष्ण की विशेष सेवा एवं आराधना के साथ आम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तगण एवं नगरवासी शामिल हुए तथा भक्तिमय वातावरण में भगवान के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। महोत्सव के अवसर पर भगवान श्री राधा-कृष्ण को विभिन्न प्रकार के आमों का विशेष भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा संकीर्तन, भजन और आरती के माध्यम से पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भजन-कीर्तन में भाग लेते हुए भगवान की सेवा एवं पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान आम से निर्मित विविध व्यंजन एवं प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किए गए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता ने महोत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। मंदिर के पदाधिकारियों प्रभु जी ने बताया कि आम महोत्सव वैष्णव परंपरा का एक विशेष उत्सव है, जिसमें भगवान को ऋतु के श्रेष्ठ फलों का भोग अर्पित कर उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिकता, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। महोत्सव का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं आनंदमय बताते हुए मंदिर प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply