Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

जिले में ‘ई-विकासÓ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण

1 min read
Text Size:

किसानों के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य
अनोखा तीर, हरदा। जिले में 15 जनवरी 2026 से ई-विकास प्रणाली पोर्टल से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। उप संचालक जे.एल. कास्दे ने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि उर्वरक क्र करने हेतु फार्मर आई.डी. अनिवार्य है। जिन किसानों की फार्मर आई.डी. जनरेट नहीं हुई है, वे तुरंत अपने हल्का पटवारी से संपर्क कर फार्मर आई.डी. बनवा लें। फार्मर आई.डी. होने से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से सुगमता से उर्वरक क्रय किया जा सकेगा। वर्तमान में ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर वन अधिकार पट्टा, राजस्व पट्टा, सिकमी किसान, धार्मिक ट्रस्ट, मृत किसान, फार्मर आई.डी. नही है, एग्रीकल्चर फार्म/केवीके/युनिवर्सिटी तथा असक्षम किसान आप्शन प्रदर्शित हो रहे है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply