Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ आज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मारवाड़ी अग्रवाल महिला मंडल एवं समाज के तत्वावधान में शहर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 8 जून से 15 जून तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला, ज्योति प्रेस के बाजू में, मेन रोड हरदा में होगा। कथा का वाचन हरियाणा के पलवल से पधार रहे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित सीताराम बाबा द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, संस्कार और समाज सेवा के संदेशों से अवगत कराया जाएगा। समिति ने बताया कि कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply