Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

शराब के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के टंकी मोहल्ला, बैरागढ़, ग्राम सुल्तानपुर, जिनवान्या, बालागांव, और कुकरावद में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 25 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 490 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त किए गए मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 54 हजार रुपये है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply