नवीन आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की नीलामी 27 फरवरी से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– ई-टेंडर के जरिए होगा निष्पादन
अनोखा तीर, हरदा। नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अनुसार हरदा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार, जिले की 18 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को 5 समूहों में बांटकर ई-टेंडर के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। यह कार्यवाही 27 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक तीन चरणों में संपन्न होगी। जिला आबकारी अधिकारी  सुनील भोजने ने बताया कि सभी 5 समूहों का आरक्षित मूल्य 144 करोड़ 29 लाख 75 हजार 201 रुपए है जो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है। जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने बताया कि ई-टेण्डर से निष्पादन के लिये जारी कार्यक्रम अनुसार ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड व ऑफर सबमिट करने की तिथि 27 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक प्रथम चरण का प्रथम बेच रहेगा। इसी प्रकार 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक प्रथम चरण के दूसरे बेच की ई-टेेंडर की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी प्रकार प्रथम चरण के तीसरे बेच में ई-टेंडर की प्रक्रिया 6 मार्च से 7 मार्च  तक संपन्न होगी। उन्होने बताया कि ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) की कार्यवाही जिला निष्पादन समिति द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

Views Today: 8

Total Views: 8

Leave a Reply

error: Content is protected !!