Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

१ लाख ७९ हजार की अवैध शराब जब्त, 15 प्रकरण बनाएं

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे बुधवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के बैरागढ़, टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा, बड़ी नहर के पास छीपानेर रोड़ हरदा, ग्राम बगवाड़, चारखेड़ा, नांदरा, सोडलपुर, टिमरनी, ग्राम महेंद्रगांव, सुलतानपुर व अजरूत रैय्यत में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 19 पाव देशी शराब, 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1690 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 15 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 79 हजार 425 रुपए है।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply