अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा हरदा का गरिमामय पदग्रहण एवं सम्मान समारोह आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देव भाषा संस्कृत में भगवान श्रीगणेश, भगवान शिव एवं मां नर्मदा के वंदन से हुआ। तत्पश्चात कुलदेवी माँ लक्ष्मी के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन किया गया एवं अग्रसेन महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल एवं उनके पति सुरेश अग्रवाल अध्यक्ष, अग्रवाल समाज नर्मदापुरम की विशेष उपस्थिति रही। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा महासभा की नव-नियुक्त पदाधिकारी बहनों को बैज एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही युवा वर्ग में अंकुश अग्रवाल को नगर अध्यक्ष एवं नीरज अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर प्रशस्ति पत्र एवं बैज से सम्मानित किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल ने समाज को संगठित, एकजुट एवं सक्रिय रहने का संदेश देते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ, इर्ष्या एवं मतभेद से ऊपर उठकर ‘वसुधैव कुटुम्बकमÓ की भावना से समाज उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने संगठन को निरंतर सक्रिय एवं सशक्त बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर सुरेश कुमार अग्रवाल ने समाज की जनगणना, एकजुटता एवं संगठनात्मक मजबूती पर प्रकाश डालते हुए संगठित रहकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, जिला महामंत्री श्रीमती राखी अग्रवाल, जिला सहमंत्री श्रीमती सीमा अग्रवाल, जिला उपमंत्री श्रीमती संगीता अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि अग्रवाल, जिला सचिव श्रीमती सोनाली अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम अग्रवाल, नगर सचिव श्रीमती रीना अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी श्वेता अग्रवाल, कविता अग्रवाल सहित महिला महासभा की पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती हेमलता अग्रवाल ने अपनी प्रभावशाली भाषा एवं मौलिक विचारों से किया, जिसमें नगर मीडिया प्रभारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अग्रवाल ने भी संगठन को सशक्त बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए।
अग्रवाल महिला महासभा का पदग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

65 Views


