Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

किसान कल्याण वर्ष…

2 min read
Text Size:

-जिले के 10614 किसानों को वितरित किए मृदा स्वास्थ्य कार्ड
अनोखा तीर, हरदा। शासन द्वारा अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, उनके सम्मान और आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत किसान हितेषी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उप संचालक कृषि विकास तथा किसान कल्याण जे.एल. कास्दे ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत जिले में भी किसानों के हित में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। मृदा हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना अंतर्गत जिले के 12245 किसानों के खेतो से मिट्टी के नमूने एकत्र कर उनका परीक्षण किया जा रहा है तथा परीक्षण परिणामों के आधार पर किसानो को मृदा स्वास्थ कार्ड वितरित किए जा रहे हंै। उन्होंने बताया कि अद्यतन स्थिति में जिले में 11192 मृदा नमूने एकत्रित कर 10835 मृदा नमूना का विश्लेषण किया गया है तथा 10614 किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हंै। उप संचालक श्री कास्दे ने बताया कि खेती की उत्पादकता बढाने के लिए खेतों की मृदा का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है, मृदा की गुणवत्ता ख़राब होने से फसलों के उत्पादन पर सीधा प्रभाव पड़ता है और किसानों को अपेक्षित परिणाम नही मिलते है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा मृदा परिक्षण एवं मृदा स्वास्थ कार्ड वितरण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई है।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply