Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

61 हजार की अवैध शराब जब्त, 8 प्रकरण बनाए

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने वृत्त टिमरनी के ग्राम इकडालिया, गोगिया, कामलिया ढाबा, शीतल ढाबा, राजपूत ढाबा, करताना, छीपानेर व गोंदागांव में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 18 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 21 पाव देशी शराब एवं 560 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 61175 रूपये है।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply