Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

2 min read

-महिला कांग्रेस ने इंदौर जल हादसे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की
अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज हरदा जिला महिला कांग्रेस द्वारा स्थानीय घंटाघर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा इंदौर में दूषित जल के सेवन से हुई नागरिकों की दुखद मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करने और विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।  जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर एकत्रित होकर इंदौर की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल जलाकर प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही की कड़ी निंदा की।  महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर और कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि, इंदौर की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र की लापरवाही से हुई हत्या है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव, विजय सुरमा, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, जिला प्रवक्ता आदित्य गर्गव, पार्षद अहद खान, युवक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान, मुन्ना पटेल, पार्षद रमेश सोनकर, सुनील गीते, संदीप गौर, नईम खान, सतीश भादू, गौतम पटेल, प्रेरक विश्वनाथी, सतीश खोढ, नवीन पाल, सोनम पाल, सुषमा बिल्लोरे, प्रियंका और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

58 Views
58 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply