एशियन वाटर वर्ल्ड सेंसस 2026 के तहत चयनित जलाशय स्थल पर पक्षियों का सर्वेक्षण

अनोखा तीर, रहटगांव। रविवार को एशियन वाटर वर्ल्ड सेंसस 2026 के तहत पक्षियों के सर्वेक्षण हेतु चयनित जलाशय स्थल पर मुख्य वन संरक्षक नर्मदापुरम के निर्देशानुसार वनमंडल अधिकारी हरदा, सामान्य उपवन मंडल अधिकारी दक्षिण हरदा, नोडल अधिकारी हरदा, उपवन मंडल अधिकारी उत्तर हरदा एवं वैज्ञानिक रोहित झा के मार्गदर्शन में सर्वेक्षण कार्य किया गया। यह सर्वेक्षण वन परिक्षेत्र टेमागांव सामान्य के अंतर्गत छिदगांव मेल बीट में स्थित स्थल कालिया देव, कक्ष क्र.276 में किया गया, जहां कुल 44 प्रजातियों के पक्षी देखे गए। सर्वेक्षण कार्य वन परिक्षेत्र अधिकारी टेमागांव सामान्य डीपी गोस्वामी, परिक्षेत्र सहायक टेमागांव राजेन्द्र प्रसाद रोगी, परिक्षेत्र सहायक पश्चिम जवाहरधा जोनसिंह परतें तथा वनरक्षक बीट गार्ड छिदगांव मेल मनीषा उईके द्वारा संपन्न कराया गया।

184 Views

Leave a Reply