Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जूनियर नर्मदापुरम जोन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। न्यूएसबीएस कबड्डी क्लब के द्वारा आयोजित नर्मदापुरम जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 4 जनवरी को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में संभाग की फेडरेशन से मान्यता प्राप्त 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें से 24 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो 6 जनवरी से 8 जनवरी तक सागर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहां से मध्य प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के दौरान पार्षद सुनील दुबे, विक्रम रघुवंशी, मंगल सिंह यादव, रामजीवन गोदारा, सरदारसिंह राजपूत, सखाराम यादव, राजकुमार चंदेल, विजय सावनेर, स्वदेश यादव, शहजाद खान और हिना अली खान मौजूद रहे।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply