Skip to content
Saturday, 17 October 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

ग्वालटोली में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, दूसरे दिन निकली शोभायात्रा में शामिल हुई नपाध्यक्ष नीतू यादव 

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर नर्मदापुरम। ग्वालटोली में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान ग्वाल समाज के घरों-घर अनेक कार्यक्रम हुए। जन्माष्टमी के दूसरे दिन काली मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए फिर से काली मंदिर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव शामिल हुर्इं तथा उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की झांकी का पुष्पहार और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिला पुरूषों और बच्चों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया। अखाड़ों ने जोरदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को अचंभित कर दिया। ग्वाल समाज के नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा में विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, बालचंद पटेल, धन्नालाल दीवान, मोहन यादव, पार्षद नरेंद्र पटेल, रेखा यादव, गौरी यादव, मनीष यादव, बनवारी पहलवान, तुलसीराम पहलवान, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, रजनी यादव, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सागर शिवहरे, लोकेश तिवारी आदि शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ आचार्य पं. सोमेश परसाई द्वारा कराया गया। इस अवसर पर ग्वालसमाज द्वारा आचार्य पं. परसाई का पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया गया।

646 Views
What do you think?

Leave a Reply