-मीसाबंदियों का होगा सम्मान
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कार्यालय, हरदा में विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में आपातकाल के काले अध्याय को याद करते हुए उसे जनमानस के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर उपस्थित रहेंगे, जो आपातकाल के इतिहास और उसके प्रभावों पर प्रकाश डालेंगे। भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मीसाबंदी रहे लोगों का सम्मान किया जाएगा तथा एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से होगा। इसमें पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की लड़ाई में सहभागी रहे लोगों को सम्मानित कर उनके संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास करेगा।

