अनोखा तीर, टेमागांव। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम नांदवा की बजरंगदास कुटी के महंत स्वामी जयतानंद जी महाराज मंगलवार सुबह ब्रह्मलीन हो गए। करीब 4.30 बजे के संतश्री ने देह त्याग दी। महाराज जी के निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में और भक्तों में शोक की लहर छा गई। फूलमाला से डोली सजाई गई और डोली में बैठाकर कुटी से चल समारोह निकाला गया। नर्मदा तट छिपानेर में साधु संत समाज परंपरा के साथ उन्हें वैदिक मंत्रों से नर्मदा स्नान और पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
Views Today: 2
Total Views: 504

