Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

खेड़ीपुरा के खिलाड़ी पहुंचे जनसुनवाई

2 min read

 

–खेल मैदान और सार्वजनिक शौचालय की मांग को लेकर सांैपा ज्ञापन

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को खेड़ीपुरा के खिलाड़ियों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर आदित्य सिंह से क्षेत्र के हनुमान वार्ड क्रमांक 4 खेडीपुरा स्थित श्री जगदीश महाकालीजी मंदिर के पास उपलब्ध शासकीय भूमि पर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए खेल मैदान तैयार करने की मांग का ज्ञापन सौपा है। खिलाड़ियों ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में खेडीपुरा में आरक्षित वर्ग के बच्चों के लिए कोई खेल मैदान नहीं है। प्रेक्टिस के लिए उन्हें मिडिल स्कूल या नेहरू स्टेडियम जाना पड़ता है, जो काफी दूर है। रास्ते में अत्यधिक आवागमन और सुरक्षा की चिंता के कारण बच्चों और उनके अभिभावकों को हमेशा खतरा बना रहता है। खिलाड़ियों ने क्रिकेट नेट प्रैक्टिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए मैदान तैयार करने की अपील की है। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए और कलेक्टर को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि खेडीपुरा जैसे आरक्षित बाहुल्य क्षेत्र में खेल सुविधाओं का अभाव बच्चों की प्रतिभा को दबा रहा है। खेल मैदान के साथ ही सार्वजनिक शौचालय की भी आवश्यकता पर जोर दिया गया। खिलाड़ियों ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में शौचालय की कमी के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।

291 Views

Leave a Reply