Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

खेत में काम करते वक्त युवक को लगा करंट

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार की दोपहर खेत में काम करते वक्त एक २६ वर्षीय युवक को करंट लग गया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार कमलेश पिता शंकर कोरकू उम्र २६ वर्ष निवासी काकरिया थाना सिविल लाइन खेत में बोरवेल से पाईप निकालने का कार्य कर रहा था। तभी अचानक ऊपर से गुजर रहे बिजली की तार की चपेट में आ गया। जिससे उसको करंट का झटका लगा। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत में सुधार है।

519 Views

Leave a Reply