Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ पर की अनर्गल टिप्पणी

2 min read

 

–भाजयुमो ने पुतला दहन कर जताया विरोध

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सनातन संस्कृति व करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक महाकुंभ के संदर्भ में की गईं अनर्गल टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा द्वारा नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा हमारे सनातन के खिलाफ की गई टिपण्णी को बिल्कुल नहीं सहंगे। गंगा मां हमारी आस्था का प्रतीक है। जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा, क्या वे किसी और धर्म के बारे में ऐसा कह सकते हैं। सनातन के खिलाफ ऐसे बोल और बयान निंदनीय है। यह वही खड़गे है जिन्होंने कहा था हम सत्ता में आए तो सनातन को खत्म कर देंगे। महाकुंभ करोड़ों वर्षों से सनातन आस्था का प्रतीक है। कांग्रेस और उसके अध्यक्ष मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस क्या इफ्तार पार्टी व हज यात्रा के लिए भी यही शर्मनाक बयान दे सकती है। इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष नीतेश बादर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद, सतीष इवने, गयाप्रसाद पांडे, भूपेंद्र तोमर, योगेन्द्र पटेल, ललित पटेल, सिद्धार्थ अग्रवाल रामदीन गौर, अनुराग सोनकर, दीपेश बिश्नोई, शुभम श्रीवास, रोहित सोनकर, पुरुषोत्तम झिंजोरे, सौरभ सोनी, उदित जैन, रचित जैन, सौरभ तिवारी, विष्णु गोदारा, आशुतोष गोस्वामी, सुरेंद्र सावरे, सुनिल बघेला, आयुष शर्मा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

373 Views

Leave a Reply