Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

जनकल्याण अभियान के तहत दर्ज सभी आवेदनों का निराकरण समय पर हो : कलेक्टर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार शासकीय योजना का लाभ मिले। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार शाम को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि अगले दो-तीन दिनों में जनकल्याण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों में से पात्र पाए गए हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का हितलाभ वितरण का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाए। बैठक में उन्होंने सी एम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण के मामले में पंचायती राज विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग व परिवहन विभाग की रैंकिंग ठीक ना होने पर उन्होंने नाराजगी प्रगट की। कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारी की समीक्षा भी बैठक में की उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमा पूर्ण तरीके से आयोजित किया जाए।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply