Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सड़क सुरक्षा जागरुकता के पोस्टर का विमोचन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार माय भारत पोर्टल नेहरू युवा केंद्र हरदा द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़े के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में संदीप सुनेश यातायात विभाग, बसंत यातायात विभाग, नीरज गुर्जर संचालक प्रयास संस्था आदि उपस्थित रहे। संदीप सुनेश ने कहा कि यातायात के नियमों का सबको पालन करना चाहिए और टू-व्हीलर पर यात्रा करते समय हेलमेट जरूर पहने, टू व्हीलर पर 3 लोग ना बैठे, फोर व्हीलर में सीट बेल्ट का उपयोग करें। गाड़ी चलाते समय फोन का उपयोग न करें, मदिरापान कर वाहन न चलाएं। नीरज गुर्जर ने यातायात सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम में यातायात जन जागृति के लिए पोस्टर का विमोचन भी किया गया। मयंक शर्मा ने बताया कि 17 से लेकर 23 जनवरी तक सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां युवा मंडल महिला मंडल के द्वारा जिले में की जाएगी। इस कार्यक्रम मयंक शर्मा, सत्यम सेन, नमन तंवर, ऋषभ बैरागी, आर्यन बघेले, नंदिनी चौहान, रानी चौहान, नीलेश बरेठा आदि उपस्थित रहे।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply