Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन में शामिल दो ट्रेक्टर और एक डंपर जप्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि मंगलवार को खनिज विभाग के दल ने सिराली तहसील अन्तर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच के दौरान अवैध उत्खनन में संलग्न ट्रेक्टर नम्बर एमपी 47 जेडडी 5248 को जप्त कर थाना सिराली में खड़ा किया गया। इसके अलावा ग्राम सिराली में रेत के अवैध भंडारण में संलग्न एक अन्य ट्रेक्टर एमपी 47 एएच 0335 को जप्त कर थाना सिराली में खड़ा किया गया है। दोनो वाहनो पर गौण खनिज नियमो के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा एक अन्य डम्पर द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम सिराली में जप्त कर थाना सिराली में खड़ा किया गया है, इन सभी मामलों में गौण खनिज नियमो के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply