Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का हुआ स्वास्थ परीक्षण

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, खिरकिया। आचार्य रामलाल मासा के 50वे स्वर्ण दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं महत्तम शिखर आयोजन समिति श्वेतांबर जैन श्रीसंंघ के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 350 मरीजों के स्वास्थ का परीक्षण कर उन्हे नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ई.सी.जी. की जांच आदि की गई। उपस्थित डॉक्टरो का सम्मान तिलक लगाकर, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर श्री श्वेतांबर जैन श्रीसंघ के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में आचार्य श्री रामलालजी म.सा.के गौरवशाली 50वे संयमी जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि गलत खानपान एवं गलत जीवनशैली के कारण बीमारियां उत्पन्न होती है। जैन धर्म के मौलिक सिद्धांतो की व्याख्या करते हुए कहा स्वस्थ रहने के लिए रात्रि में आहार का उपयोग नहीं करना चाहिए। मुख्य रूप से लिवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकुर पाठक भोपाल, डॉ. आदर्श शुक्ला एम.डी.भोपाल, डॉ.स्नेहा निनामा जनरल सर्जन एवं कैंसर सर्जन भोपाल, डॉ.प्रांजल सोनी मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ इंदौर, डॉ.अंशुम राठी हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ हरदा, डॉ. यशाली ठाकुर स्त्री-प्रसूति एवं नि:संतानता रोग विशेषज्ञ, डॉ.दीपक तिवारी नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि के अलावा उपस्थित स्थानीय डॉक्टर्स व्रजभूषण विश्नोई, रमेश शाह, आरके विश्वकर्मा, उमेश शर्मा, अखिलेश राजपूत, आलोक हीरा, रितेश देशमुख का भी सम्मान किया गया। शहर के मेडिकल संचालको ने भी अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष दीपक नेमा ने कहा कि ऐसे शिविरो का आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे गरीब परिवारों के मरीज लाभान्वित हो सकें।

369 Views
What do you think?

Leave a Reply