Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

लंबित मांगों के निराकरण के लिए अतिथि शिक्षक करेंगे बड़ा आंदोलन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर ली है। रविवार को हरदा के पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में अतिथि शिक्षक समन्वय समिति और आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने मिलकर महासंघ बनाने का निर्णय लिया। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी पवार और समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया कि 8 से 10 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद सरकार को अल्टीमेटम दिया जाएगा। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सभी अतिथि शिक्षक अपने परिवारों के साथ भोपाल में धरना-प्रदर्शन करेंगे। पवार ने कहा कि अलग-अलग संगठनों में बंटे होने के कारण शिक्षकों की ताकत कमजोर पड़ रही थी। अब एकजुट होकर नियमितीकरण की मांग को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयश्री पॉल, वशिष्ठ यादव, सुरभि अग्रवाल, सादिक खान, अनामिका पारे सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद रहे। महासंघ का गठन अतिथि शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी लंबित मांगों को लेकर किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। नए संगठन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि सभी अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जा सके।

470 Views
What do you think?

Leave a Reply