अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू और रजनी वर्मा तथा एसडीएम कुमार शानू देवड़िया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।






