Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कांग्रेस नेताद्वय ने की स्वदेशी मेले को निरस्त कराने की मांग

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा, मिडिल स्कूल मैदान पर कल 15 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे स्वदेशी मेले की अनुमति निरस्त करने की मांग गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त टाले एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने कहा कि आयोजित किए जाने वाला यह मेला एक तरह से शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय से लगे हुए मैदान पर आयोजित होना है। इसी मैदान के आसपास प्राथमिक एवं माध्यमिक शासकीय स्कूल संचालित होते हैं, जिसमें शहर के हजारो छात्राएं अध्ययनरत हैं। यही नहीं यह शहर का एकमात्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। मेले में लगभग 130 दुकानें आवंटित की जाना है एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी दोपहर के समय आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्राओं के अध्ययन प्रभावित होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के नेताद्वय ने यह भी कहा है कि जहां एक ओर शासन छात्राओं के अध्ययन को प्रोत्साहित करने की बात करता है एवं ‘बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओंÓ के नारे बुलन्द करता है। इन अभियानों के प्रचार प्रसार में करोड़ो रूपये व्यय किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर मात्र चंद रूपया राशि के एवज में परिसर छात्राओं की शिक्षा की कीमत पर भाजपा शासित न.पा. परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन को दे दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि संज्ञान लेकर मेले की उक्त अनुमति निरस्त किये जाने हेतु नगर पालिका परिषद को निदेर्शित किया जाए।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply