Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

महेन्द्रगांव में जागरूकता शिविर का आयोजन

3 min read
Text Size:

 

–सायबर अपराध, यातायात जागरूकता, नशा मुक्त विषयों पर किया जागरूक

अनोखा तीर, हरदा। जिले में अपराधों की रोकथाम एवं उन प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले के नागरिकों को अपराधों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिला हरदा में जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में सिराली थाना अंतर्गत महेन्द्रगाँव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में सायबर अपराध पर चर्चा करते हुए एसपी हरदा ने बताया कि आजकल इंटरनेट के माध्यम से सायबर अपराधों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैक डिटेल, तथा ओटीपी न देकर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, ठगी जैसे अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होने बताया कि आजकल ऑन लाईन गिरफ्तारी के कैसे बढ़े है ओर ऑनलाईन पुलिस द्वारा किसी भी अपराध में ऑनलाईन गिरफ्तारी नही की जाती है। इसी प्रकार से नकली पुलिस का कॉल आने पर शीघ्र ही जिला पुलिस अथवा थाने से संपर्क करें। महिला संबंधित अपराध पर एएसपी हरदा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यादि महिला से संबंधित किसी प्रकार की घटना जैसे छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा अन्य अव्यवहारिक घटना होने पर तुरंत अपने अधिकारो का उपयोग करते हुये पुलिस से संपर्क करें। यातायात जागरूकता के तहत थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुये हेलमेट, एवं सीटबेल्ट का उपयोग करने की समझाईश दी। साथ ही ड्रायविंग लायसेंस, वाहन का बीमा, रजिस्ट्रेशन अन्य दस्तावेज रखने की सलाह दी गई। उन्होने बताया कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। नशा खोरी के मुद्दे पर एनजीओ प्रमुख ने बताया कि नशे का प्रभाव न केवल स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि यह अपराधों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने नशे से बचने के उपायों पर चर्चा की और ग्रामवासियों से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की। ग्राम रक्षा समिति की भूमिका पर चर्चा करते हुये बताया कि ग्राम रक्षा समितियां ग्रामों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा में सहयोग दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अति. पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति राजेश्वरी महोविया, डीएसपी सायबर सेल अरूणा सिंह, थाना सिराली प्रभारी निकिता विल्सन, यातायात प्रभारी संदीप सुनेश, रनि. रजनी गुर्जर, ग्राम सरपंच छाया गौर, जनपद सदस्य मनीषा गौर, ग्राम शिक्षक कमलेश गौर, नीरज गुर्जर प्रयास सामाजिक न्याय संस्था उपस्थित रहे।

427 Views
What do you think?

Leave a Reply