Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें : कलेक्टर  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और वहां की समस्याएं पता लगाएं और उनके निराकरण के लिए व्यवस्था करें। उन्होंने संकुल प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगवाएं और उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया और जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम संतोषजनक न पाए जाने पर तजपुरा और सिराली के संकुल प्राचार्य के विरुद्ध चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी संकुल प्राचार्यों से कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाए ताकि बच्चे मन लगाकर पढ़ें और उनके परीक्षा परिणाम में सुधार आए।

510 Views
What do you think?

Leave a Reply