Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता 20 दिसम्बर को

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक किया जा रहा है। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत ‘ऊर्जा बचत के उपाय एवं ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा को डिस्प्ले करता चित्रÓ की थीम पर 20 दिसम्बर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा के कार्यालय प्रांगण में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सांत्वना पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। चित्रकला के लिये सामग्री कार्यालय विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा प्रदान की जाएगी।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply