Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ जबलपुर जोन में रही विजेता

2 min read
Text Size:

 

– 40.01 मत हासिल करके डब्ल्यूसी आरएमएस ने मान्यता प्राप्त की

अनोखा तीर, हरदा। रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले रेलवे संगठनों को मान्यता हासिल करने के लिए गत 4 और 5 दिसंबर को चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में पांच यूनियनों ने भाग लिया था। गुरुवार को चुनाव के जबलपुर में परिणाम घोषित किए गए, जिसमें वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने सबसे ज्यादा 40.01 मत प्राप्त करते हुए यूनियन की मान्यता प्राप्त कर ली है। जबकि वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन को जोन में केवल 32.77 प्रतिशत ही वोट प्राप्त हुए। मान्यता के लिए सरकार ने 35 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य दिया था। गुरुवार शाम को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रेलवे कॉलोनी में जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कलीम खान, महिला विंग की जोनल अध्यक्ष गीता पांडेय ने बताया कि जबलपुर, कोटा और भोपाल डिवीजन मिलाकर पूरे जोन में डब्ल्यूसीआरएमएस को 40.01 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। डिवीजन में अब केवल एकमात्र उनका संगठन ही काम करेगा। जबकि चुनाव में एम्पलाईज यूनियन सहित अन्य तीन संगठन मान्यता के लिए वोट प्राप्त नहीं कर पाए। चुनाव जीतने के बाद संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा, ऋषि पांडे, भरत धनतोले, विजय वर्मा एवं अन्य सदस्यों ने कार्यालय से लेकर पूरी रेलवे कॉलोनी में विजयी जुलूस निकालकर खुशियां मनाई।

374 Views
What do you think?

Leave a Reply