Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

ठंड से राहत दिलाने नपा ने जलवाए अलाव

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। दिसंबर महीने में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत देने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के लिए निरन्तर लकड़ी रखी जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं आश्रय स्थल, घंटाघर चौक, प्रताप टॉकीज चौराहा, बस स्टैंड, बायपास हनुमान मंदिर चौराहा पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी पहुंचाई। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के चलते ट्रेन एवं बस से उतरने वाले यात्री ठंड से परेशान होते नजर आते थे। बाहर से आने वाले यात्री एवं स्थानीय लोगों को ठंड से राहत के लिए नगर पालिका ने अलाव जालना शुरू कर दिया एवं बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल में बेघरो के ठहरने के लिए शासन निर्देशानुसार व्यवस्थाएं की गई है, जिसमें रजाई, गादी, गर्म पानी आदि सभी व्यवस्थाएं हैं। साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टि से कैमरे भी लगाए गए हैं।

259 Views
What do you think?

Leave a Reply