अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रयागराज में आगामी कुंभ मेले को लेकर एक थाली एवं थैली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज कच्छकड़वा पाटीदार समाज भवन में पाटीदार समाज के सभी सदस्यों द्वारा ६०० थाली एवं ६०० थैली का समर्पण जिला संघ चालक नरेंद्र भामू एवं जिला प्रचारक प्रशांत मालवीय को दी। यह थैली एवं थाली आगामी कुंभ मेले में सभी अखाड़ों पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से वितरित की जाएगी।





