Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जिला जेल में ‘गीता महोत्सव’ के तहत कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला जेल हरदा में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ ‘स्कॉन’ हरदा के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 11 एवं 12 के श्लोकों का सस्वर पाठ किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप एवं भक्तियोग का व्याख्यान किया गया। बंदियों द्वारा इस कार्यक्रम से जीवन सुधार और पश्चाताप कर ईश्वर प्राप्ति के साधनों को समझने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक, इस्कॉन इन्दौर हेमाङ्ग निमाई प्रभूजी, नीरज यदुवंशी, अमितज नेगी के साथ जेल अधीक्षक प्रभात कुमार एवं अन्य शासकीय सेवक भी उपस्थित थे। उप जेल अधीक्षक योगेश शर्मा ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

415 Views
What do you think?

Leave a Reply