Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मप्र, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का हरदा दौरा, संगठनात्मक बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के एक निजी होटल में आज मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 16 दिसंबर को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव एवं नौकरी दो, नशा नहींÓ अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी युवाओं का जोश, उनकी लगन और मेहनत होती है। हरदा जिले के सभी युवाओं को मिलकर जीतू पटवारी के नेतृत्व में होने जा रहे विधानसभा घेराव में 16 दिसंबर को भारी संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा,देशभर में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप लगातार पकड़ी जा रही है। पिछले एक महीने में ही हजारों करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स बरामद हुई है। पिछले 10 सालों में 20 करोड़ युवाओं को रोजगार तो नहीं मिला, लेकिन हजारों करोड़ की ड्रग्स जरूर पकड़ी गई है। विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार के कार्यकाल में काला धन तो नहीं आया, लेकिन भारी मात्रा में ड्रग्स जरूर आई है। जिसके विरोध में युवा कांग्रेस जल्द ही नौकरी दो, नशा नहीं अभियान चलाएगी। जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा युवाओं का जोश और होश दोनों ही जब एक साथ मिलते हैं, तो वहां बदलाव अवश्य होता है। जिला कांग्रेस प्रत्येक युवा के साथ कंधे से कंधा मिलकर साथ खड़ी हैं। आगामी 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में हरदा जिले के सभी युवा साथी भारी संख्या में शामिल होंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। अजय सिंह राजपूत ने बताया कि 16 दिसंबर को सैंकड़ों की तादात में हरदा से कार्यकर्ता पदाधिकारी विधानसभा घेराव में युवा महिला आदिवासियों की आवाज बुलंद करने हेतु भोपाल पहुंचेंगे। बैठक को हेमंत टाले, राहुल जायसवाल, राजेश पटेल, सुरेंद्र विश्नोई, मुन्ना पटेल, राहुल पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। मंच संचालन और आभार अजय सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस दौरान अहद खान, भूपेश पटेल, राजेश पटेल, अमर रोचलानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, प्रमिला सिंह ठाकुर, सुप्रिया पटेल, योगेश चौहान, अनुग्रह प्रताप सिंह तोमर, मोहम्मद सुलेमान, अनिल विश्नोई, योगानन्द राजपूत, मुजाहिद अली, कृष्णा विश्नोई, मोहित चौहान, शशांक विश्नोई सहित सैकड़ों से अधिक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

410 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply