–दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी किए हजारों रुपए
– मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

अनोखा तीर हंडिया। हंडिया तहसील क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिद्धेश्वर मंदिर के अंदर रखी दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रूपये की चोरी कर ली गई। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की वारदात कैद हो गई है। सूचना पर हंडिया पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। जिसमें दान पेटी से रूपये ले जाने वाले व्यक्ति की तहकीकात की जा रही है। उधर मंदिर के पुरोहित ऋतिक व्यास ने बताया कि रात्रि 2.06 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर के अन्दर रखीं दानपेटी में लगे ताले को तोड़कर उसमें रखी राशि निकाल कर ले गया है। जब प्रात: 5 बजे आरती पूजा के लिए मंदिर पहुंचा तो मंदिर के अंदर रखी दान पेटी का ताला टूटा पड़ा था। जिसकी सूचना हंडिया पुलिस को तत्काल दी गई। पुलिस बरीकी से छानबीन कर रही है। इसी प्रकार कुछ महीने पहले हंडिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में छुटटी के समय कोई अज्ञात व्यक्ति ने मध्याह्न भोजन- योजना का गेहूं, चावल व गैस टंकी उठा ले गया। जिसकी लिखित शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बीती रात प्यादापुरा निवासी मखसूद बैग के निवास पर 2 बजे रात्रि में अज्ञात व्यक्तिओं द्वारा मकान में बंधे बकरा बकरी चोरी कर वाहन से फरार हो गया, जिसकी लिखित रिपोर्ट हंडिया पुलिस थाने में की है।

Views Today: 4
Total Views: 488

