Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

स्वास्थ्य शिविर में 123 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य परामर्श

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार को ग्राम कनारदा में स्थित शासकीय स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सर्वब्राह्मण समाज के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, महामंत्री लोकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल, सुनील जोशी ने उपस्थित चिकित्सकों का सम्मान किया। सर्वब्राह्मण समाज संगठन युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर ने बताया कि शिविर में 123 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया, वहीं 22 मरीजों की ईसीजी जांच, 56 की शुगर जांच की गई। वहीं मरीजों के बीपी की जांच भी हुई। शिविर में डॉ.आदर्श शुक्ला, डॉ.राहुल त्रिपाठी,डॉ.संजय शर्मा, डॉ.राहुल दुबे, डॉ.आदर्श भारद्वाज, डॉ.शिवम सातनकर ने स्वास्थ्य परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों ने हृदय, पेट, त्वचा, दंत रोग सहित अन्य बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श लिया। अंत में युवा इकाई सचिव नवीन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नितेश बादर, महामंत्री उत्तम तेनगुरिया, संदीप स्वामी, संदीप पुरोहित युवा इकाई कार्यवाहक अध्यक्ष सुदीप मंडलोई, उपाध्यक्ष विवेक पाराशर एवं प्रतीक शर्मा, सह सचिव तुषार शुक्ला, राकेश पटेल, यशवंत पटेल, दीपक जोशी, दीपक चौबे, आयुष शर्मा, आयुष दुबे सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply