स्व लिखित संपूर्ण रामायण का पाठ एवं पुस्तक ‘कैंसर से कैंसर तक संघर्षÓ का विमोचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। आज शुभालय पर्ल्स में प्रोफेसर अर्जुनदास खत्री के द्वारा लिखित लघु रामचरित का पारायण किया गया। जिसमें समस्त कॉलोनीवासी सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में शहर के साहित्यकार उपस्थित रहे। संगीतमय गायन में दिवाकर कोतवाल एवं भुवन चंद्र भट्ट के साथ ही कई लोगों ने भागीदारी की। रामायण पाठ और प्रसाद वितरण उपरांत कलामंदिर के अध्यक्ष डॉ गौरीशंकर शर्मा गौरीश, निराला सृजनपीठ की निदेशक डॉ साधना बलवटे, वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी, हरिबल्लभ शर्मा हरि, सीमा हरि शर्मा, राजेंद्र गट्टानी विनोद कुमार जैन, बिहारीलाल सोनी, राममोहन चौकसे, प्रेमचंद गुप्ता, चरणजीत सिंह कुकरेजा, घनश्याम मैथिल अमृत के कर कमलों से श्री खत्री द्वारा लिखित कृति ‘कैंसर से कैंसर तकÓ का विमोचन किया गया। ज्ञातव्य हो कि अर्जुनदास खत्री पहले एक बार कैंसर से पूरी जीवटता से लड़े और विजय पाई। अभी फिर से वे लंग्स कैंसर से बहादुरी के साथ सफलतापूर्वक जूझ रहे हैं। इस लड़ाई में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सभी कॉलोनीवासी एवं साहित्य जगत उनके साथ खड़ा है। इस पुस्तक में श्री खत्री को कैंसर से लड़ने में जो भी अनुभव हुए उनको रेखांकित किया गया है। इस कृति से समाज के

245 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!