Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सी.एम. हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में ‘ए’ रेटिंग के साथ हरदा जिला रहा ‘‘नंबर – 1’’

1 min read
Text Size:

हरदा- प्रदेश स्तर पर सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के मामले में प्राप्त 85.35 वेटेज स्कोर प्राप्त कर हरदा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर के बीच प्राप्त शिकायतों के निराकरण के आधार पर शासन स्तर से बुधवार को जिलेवार रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें हरदा जिले को ‘ए’ रेटिंग प्राप्त हुई है। उन्होने बताया कि द्वितीय स्थान पर 84.2 वेटेज स्कोर के साथ बैतूल जिला रहा है तथा 84.19 वेटेज स्कोर के आधार पर शाजापुर जिला तृतीय स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि के लिये कलेक्टर श्री सिंह ने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

425 Views
What do you think?

Leave a Reply