कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ नामांकन रैली में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने हरदा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बुधनी में नामांकन रैली में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। हरदा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस रैली में शामिल होकर कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन जताया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव केवल एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि प्रदेश के किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के भविष्य का है। राजकुमार पटेल क्षेत्र की जनता की आवाज हैं और हम इस बार बुधनी में जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने जनता से वादा किया कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंग। हमेशा जनता की सेवा करेंगे। जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि बुधनी में हरदा जिले के देवतुल्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति भाजपा के गढ़ को चुनौती देने के लिए है। यह चुनाव हमारे संघर्ष और संकल्प की परीक्षा है और मैं हरदा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ जो इस महत्वपूर्ण लड़ाई में हमारा साथ दे रहे हैं। यह हमारे लिए बदलाव लाने का मौका है।

Views Today: 4

Total Views: 386

Leave a Reply

error: Content is protected !!