कांग्रेस आंदोलन में पूर्व मंत्री सहित आधा दर्जन कांग्रेसियों की जेब कटी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर



भैरूंदा।
कांग्रेस की ट्रैक्टर किसान न्याय यात्रा जेब कतरों के लिए चांदी रही। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व आधा दर्जन से भी अधिक कांग्रेसियों की जेब पर डाका डालते हुए जेब कटो ने अनुमानित दो लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। कार्यक्रम के दौरान ही पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह थारोल सहित आधा दर्जन कांग्रेसी भीड़ में जेब कटो का शिकार हो गए। कार्यक्रम के बाद जब उन्होंने जेब में हाथ डालकर देखा तो रूपए गायब थे। कई कांग्रेस नेताओं के नगदी सहित एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस भी चोर अपने साथ ले गए। घटना के बाद राजकुमार पटेल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि उनके पास 45000 नगद थे। इसी प्रकार नेहरूगांव निवासी नसीम खांन के 23000 व अन्य दस्तावेज, ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह थारोल के 8000 नगद व कागजात मौजूद थे। इसके अलावा अन्य कई लोगों ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह दांगी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री सहित कई लोगों के द्वारा आवेदन के माध्यम से जेब कटने की जानकारी दी हैं। कार्यक्रम के वीडियो फुटैज खंगाले जा रहे है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि भीड़ वाले इलाकों में जेब कट गिरोह सक्रिय रहता हैं। पुलिस प्राथमिकता से इस मामले की जांच कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 296

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!