एटीएम से पैसे निकालने गए मदन यादव को एटीएम के ऊपर मिले पैसे, गार्ड को दिए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



अनोखा तीर, सिवनी मालवा। नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग तहसील कार्यालय के सामने लगे एटीएम में शुक्रवार सुबह 4 बजे पैसे निकालने गए मदन यादव को एटीएम के ऊपर पैसे दिखाई दिए। उन्होंने वह पैसे उपस्थित गार्ड को बुलाकर दे दिए। आज के समय में पैसों के लिए जहां भाई-भाई व दोस्तों के बीच झगड़े हो जाते हैं, वहीं समाज में कुछ ऐसे लोग अभी भी हैं जो दूसरों के पैसों को अमानत समझकर उन्हें उसके असली मालिक तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों की बदौलत ईमानदारी जिंदा है।
यह है मामला
प्रतिदिन की तरह मदन यादव पेपर वाहन चलाकर नर्मदापुरम से आ रहे थे। सिवनी मालवा आने पर उन्हें कुछ पैसे की जरूरत पड़ी। उन्होंने तहसील कार्यालय के सामने पेपर की गाड़ी रोकी और एटीएम पर पैसे निकालने गए। इस समय एटीएम के ऊपर नोट रखे थे। वह सोचने लगे कि यह पैसे कोई रखकर भूल गए और यह पैसे सही मालिक तक कैसे पहुंचेंगे। नोट को देखा तो उसमें कुछ भी कागज या पता नहीं लिखा था, जिससे वह सही मालिक तक पहुंच सके। उन्होंने तत्काल बैंक एटीएम पर उपस्थित गार्ड  को सारी बात बताई। गार्ड ने कहा कि अगर कोई आता है तो मैं पैसे उसे दे दूंगा और मदन यादव ने गार्ड को पैसे दे दिए।

157 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!