Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

भामसं की कार्यकारिणी का पुनर्गठन

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। रविवार को कृषि उपज मंडी स्थित बलराम भवन में भारतीय मजदूर संघ हरदा की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें श्रीमती वंदना राजोरिया भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में जितेंद्र सोनी भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख नर्मदा पुरम संभाग के द्वारा जिला बैठक कर कार्यकारिणी का पुनर्गठन प्राप्त निर्देशों के अनुसार किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद का दायित्व मुकेश धामन्दे एवं जिला महामंत्री का दायित्व प्रबल पवार को सौंपा गया। साथ ही जिलाकार्यकर्णी में जिला उपाध्यक्ष मुकेश निकुंभ एवं श्रीमती सीमा सोनी, शिव कुमार सोलंकी, गणेश केवट कोषाध्यक्ष, जिला विधि प्रकोष्ठ प्रमुख शंकरसिंह राजपूत अधिवक्ता एवं सह मंत्री वीरेंद्र भाटी-नीलेश सोनी, श्रीमती एकता पाल, कार्यालय मंत्री कैलाश विश्वकर्मा को नए कार्य दायित्व सौंपे गए।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply