अनोखा तीर, हरदा। जनसमुदाय को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सितम्बर माह को ‘राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के दौरान मुख्य रूप से पोषण भी पढ़ाई भी की थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम हरपालिया, ग्राम भीमपुरा, पंधानिया, ऊंचाबरारी, कापसी, सोडलपुर, हरदा खुर्द, सिरकम्बा व अंधेरीखेड़ा में पोषण मटका गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान गर्भवती व धात्री माताओं तथा 6 वर्ष तक के बच्चों व किशोरी बालिकाओं की माताओं को पोषण के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा हरदा शहर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण उत्सव के तहत फलों, सब्जियों, बेकरी, अण्डा और मसालों की दुकानों पर जाकर पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
पोषण उत्सव के तहत आंगनवाड़ियों में हुआ कार्यक्रम

Text Size:
108 Views
What do you think?






