Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

विधायक दोगने ने किया फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने ने शनिवार को ग्रामीणजनों की मांग पर अपने निवास पर एक सादे कार्यक्रम के दौरान विधायक निधि की राशि से 15 फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण किया गया। उक्त पानी टैंकर मिनी फायर बिग्रेड का काम करेगें। जिससे ग्रीष्मऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आगजनी की घटनाओं को नियंत्रण किया जा सकेगा। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम पंचायत खेड़ा, ग्राम पंचायत बालागांव, ग्राम पंचायत भटपरेटिया, ग्राम पंचायत मांदला, ग्राम पंचायत पोखरनी ऊबारी, ग्राम पंचायत गहाल, ग्राम पंचायत जूनापानी, ग्राम पंचायत जिजगांवखुर्द, ग्राम पंचायत झाड़पा नवीन, ग्राम पंचायत कायागांव, ग्राम पंचायत नीमगांव, ग्राम सालाबैड़ी, पिपलघटा, गोपालपुरा, के सरपंच, सचिव को अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति में टेंकर प्रदत्त किए गए। इस अवसर पर गौरीशंकर शर्मा, राहुल पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, राजेश पंवार, दिनेश यादव, बद्री जोशी, हरिओम मांजू, भरोस विश्नोई, रामकृष्ण बिश्नोई, भूपेन्द्र विश्नोई, नीलेश गीला, प्रेरक सांरण, रामस्वरूप बिश्नोई, बलराम सारण, अभिषेक जाणी, देवीलाल सारण, गबू कालीराणा, नरेन्द्र बिश्नोई, पूनम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply