Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3-3 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की है। उन्होने थाना हंडिया में दर्ज अपराध में आरोपी रामगोपाल विश्नोई पिता बालाराम विश्नोई निवासी झालवा की तलाश एवं पतारसी के लिए 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने थाना सिराली में दर्ज अपराध में संदेही आरोपी साहिल पिता रफीक शाह की गिरफ्तारी व नाबालिग बालिका की पतारसी के लिए 3 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की यह राशि दी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply